साहित्यकारों के जीवन व साहित्य पर की चर्चा
आरसीए महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत साहित्यकार परिचय चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. मेनिका गुप्ता और डॉ. प्रतिभा द्वारा संयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने आधुनिक काल के साहित्यकारों पर चर्चा की। श्रद्धा अग्रवाल ने प्रथम, वसु दीक्षित ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आरसीए महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत चतुर्थ दिवस साहित्यकार परिचय चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय आधुनिक काल के साहित्यकार रहा। प्रतियोगिता का संयोजन हिंदी विभाग की डॉ. मेनिका गुप्ता और डॉ. प्रतिभा ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं रवीना कुमारी, राधा, वर्षा, शिवानी, वसु दीक्षित, श्रद्धा अग्रवाल, योगिता गोस्वामी आदि ने आधुनिक काल के साहित्यकारों के जीवन और साहित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। निर्णायक मंडल में डॉ. अर्चना सोनिया और डॉ. मेनिका गुप्ता रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रद्धा अग्रवाल बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान वसु दीक्षित एमए प्रथम वर्ष और तृतीय स्थान शिवानी बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।
इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंजुबाला अग्रवाल ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हिंदी साहित्यकारों के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। संचालन डॉ. मेनिका गुप्ता ने किया। इस दौरान प्राध्यापिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।---


