ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदेश के इन 16 प्राइवेट लैब में होती है COVID-19 की जांच, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में

देश के इन 16 प्राइवेट लैब में होती है COVID-19 की जांच, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अभी तक सिर्फ कुछ सरकारी लैब में ही इसकी जांच की सुविधा थी, लेकिन अब धीरे-धीरे प्राइवेट लैब को भी इसके लिए तैयार किया जा रहा है। इंडियन...

देश के इन 16 प्राइवेट लैब में होती है COVID-19 की जांच, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 23 Mar 2020 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अभी तक सिर्फ कुछ सरकारी लैब में ही इसकी जांच की सुविधा थी, लेकिन अब धीरे-धीरे प्राइवेट लैब को भी इसके लिए तैयार किया जा रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्स (ICMR) ने अभी तक देश में कुल 16 जगहों पर प्राइवेट लैब्स में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की मंजूरी दे दी है। सबसे ज्यादा प्राइवेट लैब्स की संख्या मुंबई में है। देश में फिलहाल 118 सरकारी लैब हैं, जहां इसकी जांच हो रही है।

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, यहां अभी तक तीन प्राइवेट लैब में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की सुविधा है। लाल पैथ लैब्स, रोहिणी, सेक्टर 18 में इसकी जांच की सुविधा है। इसके अलावा डॉ डंगा पैथ लैब्स, सफदरजंग और सरित विहार स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में कोविड-19 की जांच की सुविधा आपको मिल सकती है।

गुजरात की बात करें तो यहां अभी तक दो प्राइवेट लैब में टेस्ट की सुविधा दी गई है। इनमें अहमदाबाद के उनिपथ स्पेशलिटी लैबोरेटरी लिमिटेड और सुपरटेक मैक्रोपैथ लैबोरेटरी एंड रिसर्स इंस्टीट्यूट शामिल है।

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 468 पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में कोरोना के 137 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मरने वालों की भी संख्या चार से बढ़कर नौ हो गई है। रविवार को मौत का नया मामला महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात से सामने आया है। महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या दो हो गई है। अब तक दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 24 अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें