लायंस इंटरनेशनल की बैठक में नए क्लबों के गठन पर मंथन

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

लायंस इंटरनेशनल के रीजन चेयरपर्सन लायन जितेंद्र पारुथी ने लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया, जिसमें सेवा परियोजनाओं की गुणवत्ता सुधारने, सदस्यता बढ़ाने और नए क्लबों के गठन पर चर्चा की गई। विभिन्न डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों ने सेवा गतिविधियों और वित्तीय योजनाओं पर जानकारी प्रस्तुत की।

लायंस इंटरनेशनल की बैठक में नए क्लबों के गठन पर मंथन
लायंस इंटरनेशनल की बैठक में नए क्लबों के गठन पर मंथन

खटीमा, संवाददाता। लायंस इंटरनेशनल के रीजन चेयरपर्सन लायन जितेंद्र पारुथी ने बताया कि अवध जिमखाना क्लब, लखनऊ में रीजन-9 की स्टाफ मीट तथा जोन-17 एवं जोन-18 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एडवाइजरी समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें सेवा परियोजनाओं की गुणवत्ता में सुधार, सदस्यता विस्तार, नए क्लबों के गठन, नेतृत्व विकास तथा संगठनात्मक समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर मंथन किया गया। लायन पारुथी ने बताया कि बैठक में लखनऊ प्रकाश, लखनऊ प्रीमियर, लखनऊ अनुभव, लखनऊ आकांक्षा, लखनऊ विराट तथा लखनऊ शान-ए-अवध गोल्ड क्लब के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्लबों की आगामी योजनाओं, सेवा गतिविधियों, वित्तीय स्थिति और लायन्स पोर्टल पर हुई प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।

साथ ही सभी क्लबों से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और सेवा गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। विभिन्न डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों ने सदस्यता वृद्धि, नेतृत्व विकास, सेवा रिपोर्टिंग, नए क्लबों के गठन, प्रशासनिक कार्ययोजना तथा लायन्स लर्निंग सेंटर के ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में लायन विश्वनाथ चौधरी, संजीव साहनी, अंजू गुप्ता, शालिनी तनेजा, संजय शुक्ला, अरुण अग्रवाल, सुनील श्रीवास्तव, रामकुमार मिश्रा, अनिल अग्रवाल, संजय अरोड़ा, शिवम सिंह, संजय निगम, अनिल सक्सेना और लायन अतुल सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।