पोस्टर प्रतियोगिता में शर्मिष्ठा, अगम्या और समृद्धि रहे अव्वल
हिन्दुस्तान, रिषिकेष
निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में अंगदान विषय पर कार्यशाला एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुईनिर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में अंगदान विषय पर कार्यशाल
पोस्टर प्रतियोगिता में शर्मिष्ठा, अगम्या और समृद्धि रहे अव्वल
लायंस क्लब एवं मोहन फाउंडेशन एम्स ऋषिकेश के सौजन्य से शुक्रवार को अंग एवं नेत्रदान विषय पर कार्यशाला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं में शर्मिष्ठा शर्मा, अगम्या नेगी और समृद्धि कठैत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में नेत्रदान विषय पर जागरूकता कार्यशाला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य ललिता कृष्णास्वामी ने किया।


