सोन नदी के तट पर आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
बिक्रमगंज, निज संवाददाता।सकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम म

बिक्रमगंज, निज संवाददाता। कच्छवां थाना क्षेत्र के सोन नदी तट पर शुक्रवार को भैंस चरा रहे 21 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगराव पंचायत के नोआव शंकर टोला निवासी सज्जन रजवार के पुत्र छोटन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छोटन कुमार रोज की तरह सोन नदी के तट पर भैंस चराने गया था। भैंस चराने के बाद घर लौटने के दौरान अचानक तेज बारिश के साथ मेघ गर्जन शुरू हो गया। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। कच्छवां थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं सीओ अंचला कुमारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।


