सकरा में वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
हसनपुर बंगाही के चौर में रविवार को वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत हो गई। पशुपालक रामचन्द्र राय ईंट भट्ठा में मजदूरों के साथ छिपे हुए थे। इस घटना से किसान को डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। भाजपा नेता ने सरकार से मदद की मांग की है।

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता प्रखंड के हसनपुर बंगाही के चौर में रविवार को वज्रपात की चपेट में आकर तीन मवेशियों की मौत हो गई। वज्रपात के दौरान पशुपालक रघुवरपुर गांव निवासी रामचन्द्र राय ईंट भट्ठा चिमनी पर मजदूरों के साथ छुपा था। मवेशी चौर में में थे। इस दौरान ठनका गिरने के चपेट में आकर तीनों मवेशियों की मौत ही गई। भाजपा नेता अमित कुमार मिश्र ने बताया कि मवेशियों की मौत से पशुपालक किसान को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार और प्रशासन से किसान को सहयोग देने की मांग की गई है ।


