आकाशीय बिजली की चपेट में एक की मौत, दो घायल

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

सद्दरपुर के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में परसन का पूरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए। किशोर उमेश कुमार की मौत हो गई, जबकि मुकेश कंनौजिया की हालत गंभीर है। घटना के समय बच्चे इमली के पेड़ के नीचे बैठे थे। इलाज के लिए लाए गए मुकेश को लखनऊ जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

आकाशीय बिजली की चपेट में एक की मौत, दो घायल

सद्दरपुर, संवाददाता ।इब्राहिमपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत परसन का पूरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए, इस दुर्घटना में घायल किशोर उमेश कुमार की मौत हो गई और मुकेश कंनौजिया की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

घटना का विवरण

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसन का पूरा उतरेथू गांव के परसन पूरा निवासी रामदेव कनौजिया के तीन नाती नातिन शनिवार दोपहर घर के बाहर इमली के पेड़ के नीचे बैठे थे, इस बीच बारिश शुरू हो गई, बारिश शुरू होने के बाद जब यह लोग घर के अंदर आने लगे तब तक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, इससे रामदेव के लड़के उपेंद्र की बेटी लक्ष्मी उम्र 17 वर्ष एवं पुत्र उमेश उम्र 14 वर्ष जो आकाशीय विद्युत की चपेट में आ गए, इन बच्चों के साथ खेल रही बच्चों की बुआ गेना देवी की पुत्री रंजो उम्र 21 वर्ष जो रक्षाबंधन के त्योहार पर ननिहाल आई हुई थी वह भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई।

घायल बच्चों का उपचार

मौके पर मौजूद घर की महिलाएं जब तक दौड़ती तब तक बच्चे गिर कर बुरी तरह तड़प रहे थे, रंजू ने महिलाओं की बच्चों को घर के अंदर लाने में सहायता भी की लेकिन फिर गिरकर बेहोश हो गई।रंजू की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया दोनों बच्चों को आनन फानन में मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया, जहां से मुकेश की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में जाते समय उसकी मौत हो गई ।कम घायल लक्ष्मी एवं रंजू का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मेडिकल कालेज पुलिस चौकी द्वारा मुकेश के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया ।इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि थाने पर कोई लिखित शिकायत नहीं आई है ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं?
तीन लोग घायल हुए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआकाशीय बिजली की चपेट में एक की मौत, दो घायल