आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, ललितपुर
Follow us on Google News
share

बानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करते समय 21 वर्षीय युवक अनिल कुशवाहा पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह झुलस गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

बानपुर। बानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत में खेत पर काम करते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से युवक झुलस गया। परिजन उसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा रहा। बानपुर में रहने वाला 21 वर्षीय युवक अनिल कुशवाहा अपने चचरे भाई पवन के साथ खेत पर गया था। शाम के समय बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़की तो वह सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगा। कभी जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली उस पर आ गिरी और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

चचेरे भाई पवन ने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और झुलसे अनिल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 100 को कब से में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से बातचीत की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत