बांका : वज्रपात से गाय की मौत

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

बौंसी के बरमनियां गांव में शुक्रवार को वज्रपात से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। किसान अनुपलाल मंडल ने बताया कि अचानक आई तूफानी बारिश के दौरान गाय बिजली की चपेट में आई। इस गाय से उनका परिवार जीविका चला रहा था। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

बांका : वज्रपात से गाय की मौत

बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी के बरमनियां गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई।पीड़ित किसान अनुपलाल मंडल ने बताया कि शुक्रवार को अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ भीषण वज्रपात हुआ। इसी दौरान उनकी दुधारू भैंस आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनुपलाल ने कहा कि यह गाय ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी, जिससे दूध बेचकर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पीड़ित किसान ने स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से इस प्राकृतिक आपदा के एवज में उचित सरकारी मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें इस बड़े आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबांका : वज्रपात से गाय की मौत