स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने किया लोगों को जागरूक
रायबरेली में बिरला सीमेंट इकाई के कर्मचारियों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण और हृदय रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टरों ने सीपीआर तकनीक, हृदयाघात में प्राथमिक उपचार, और हृदय रोगों से बचाव उपायों की जानकारी दी। यूनिट हेड ने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

रायबरेली,संवाददाता। बिरला सीमेंट इकाई में कर्मचारियों व श्रमिकों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण एवं हृदय रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एचआर विभाग एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। यूनिट हेड सुनील कुमार कोठारी की उपस्थिति में डॉ. मनीष सिंह चौहान, डॉ. बृजेश सिंह व डॉ. सईद ने सीपीआर की सही तकनीक, हृदयाघात की स्थिति में तत्काल प्राथमिक उपचार तथा हृदय रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। यूनिट हेड सुनील कुमार कोठारी ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में सही समय पर सही कदम किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।
कर्मचारियों को ऐसे जीवन रक्षक कौशल से प्रशिक्षित करना संस्थान की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का हिस्सा है। डॉ. मनीष सिंह चौहान ने कहा कि हृदयाघात के मामलों में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। सीपीआर की सही जानकारी और तत्काल सहायता मरीज की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। डॉ. बृजेश सिंह ने कहा कि सीपीआर प्रशिक्षण को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। जागरूक और प्रशिक्षित व्यक्ति किसी भी आपात स्थिति में प्राथमिक जीवन रक्षक सहायता देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। क्षय रोग विभाग, अमावा के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक करुणा शंकर मिश्र ने क्षय रोग से बचाव, लक्षणों की पहचान, उपचार की निरंतरता एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां स्टाफ एवं वर्कर्स के साथ साझा की। कार्यक्रम में मुकेश सिंह, शिव गोविंद, अमय सिंह, मनोज, रंजीता,


