बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए समाजसेवी
सिरौलीगौसपुर में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जीवनसाथ फाउंडेशन ने राहत सामग्री वितरित की। ईटौरा और सनावा गांव में जरूरतमंदों को राशन और खाद्य सामग्री प्राप्त हुई, जिससे उनके चेहरों पर राहत की चमक आई। फाउंडेशन का कहना है कि वे आगे भी सहायता कार्य जारी रखेंगे।

सिरौलीगौसपुर। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए जीवनसाथ फाउंडेशन ने राहत का हाथ बढ़ाया। फाउंडेशन की टीम ने ईटौरा गांव से पहुंचकर सनावा गांव में बाढ़ प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों को राशन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की। राहत सामग्री मिलने पर प्रभावित परिवारों के चेहरों पर राहत नजर आई। राहत एवं सेवा कार्यक्रम ओम प्रकाश तिवारी के सहयोग से आयोजित किया गया। फाउंडेशन की टीम में शामिल मानस, आशुतोष और विपिन ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई। टीम के सदस्यों ने कहा कि आपदा की घड़ी में जरूरतमंदों का साथ देना ही सच्ची मानव सेवा है।
फाउंडेशन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रभावित परिवारों की जरूरतों को देखते हुए भविष्य में भी सहायता कार्य जारी रखा जाएगा। बाढ़ जैसी आपदा के समय लोगों तक भोजन और जरूरी सामग्री पहुंचाने की पहल से ग्रामीणों ने जीवनसाथ फाउंडेशन और सहयोगकर्ताओं की सराहना की।


