Noida News: चुनावी रंजिश में हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास
Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार । जेवर में पांच साल पहले चुनावी रंजिश के चलते की गई तत्कालीन

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर में पांच साल पहले चुनावी रंजिश के चलते की गई तत्कालीन बीडीसी सदस्य के पिता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सत्र अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार 14 मई 2021 को भवोकरा गांव निवासी इंद्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान वह घर के बाहर अशोक और अन्य ग्रामीणों के साथ बैठे थे। इसी बीच चुनावी रंजिश को लेकर पूजा, आकाश और अनुज के बीच विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि कहासुनी के दौरान पूजा के उकसाने पर आकाश ने इंद्रपाल के सीने में दो गोलियां मार दीं। गंभीर रूप से घायल इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक ने अदालत के समक्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्य, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए। अभियोजन ने दलील दी कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से हत्या की, इसलिए उसे कठोरतम सजा दी जानी चाहिए। सुनवाई के बाद सत्र अदालत ने मुख्य आरोपी आकाश को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।रिपोर्ट के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव और शॉक के कारण इंद्रपाल की मृत्यु हुई थी। सभी साक्ष्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद अदालत ने आरोपी आकाश को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

