पंचकूला कोर्ट परिसर में सैन्य अधिकारी से मारपीट का आरोप

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हरियाणा के पंचकूला स्थित चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन के एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने कुछ वकीलों पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में उनकी पत्नी ने पहले तीन मामले दायर किए थे। लेफ्टिनेंट कर्नल का कहना है कि सुनवाई के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। वकील ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

पंचकूला कोर्ट परिसर में सैन्य अधिकारी से मारपीट का आरोप

चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा के पंचकूला स्थित चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने पंचकूला जिला अदालत परिसर में कुछ वकीलों पर कथित मारपीट, बंधक बनाकर धमकाने और जबरन राजीनामे पर हस्ताक्षर कराने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष चंडोक ने बताया कि पिछले एक वर्ष से वह और उनकी पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। उनकी पत्नी ने पंचकूला जिला अदालत में उनके खिलाफ तीन मामले दायर किए हैं। चंडोक ने आरोप लगाया कि 9 जुलाई को फैमिली कोर्ट में सुनवाई के दौरान विपक्ष के वकील मनिंदर सिंह बिट्टा और उनके साथियों ने पहले उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

बाद में उन्होंने 10 से 17 अन्य वकीलों को बुलाया, जिन्होंने अदालत कक्ष के बाहर उनके साथ मारपीट की। हालांकि, बिट्टा ने रविवार को सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वैवाहिक विवाद के मामले में वह सेना के अधिकारी के विरोधी पक्ष के वकील हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें