70 साल से भरोसे की मिसाल बना एलआईसी
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
प्रतापगढ़ में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 70वां स्थापना दिवस समारोह मनाया। मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया और बीमा सप्ताह की शुरुआत हुई। एलआईसी की 70 वर्षों की यात्रा भारतीय परिवारों के विश्वास की यात्रा रही है।

प्रतापगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की प्रतापगढ़ शाखा में मंगलवार को निगम का 70वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। शाखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसी के साथ बीमा सप्ताह का भी शुभारंभ हुआ। मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार सिंगला ने कहा कि एलआईसी की 70 वर्षों की यात्रा करोड़ों भारतीय परिवारों के विश्वास और भरोसे की यात्रा पूरी हुई है। शाखा परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर शाखा के दोनों प्रबंधक (प्रशासन) राहुल अवस्थी एवं गंगा धरन, दीनानाथ यादव, पंकज कुमार, नीरज, संतोष मिश्रा, अश्विनी कुमार, आशीष मौर्य, राजीव कुमार आर्य, नफीस सिद्दीकी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:एलआईसी की 70वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई


