एलआईसी बीमा सप्ताह का शुभारंभ
भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपनी 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर अलीगढ़ में बीमा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस समारोह में वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक ने निगम की उपलब्धियों की जानकारी दी और विशेष सम्मानित सदस्यों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान शिविर और बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में बीमा सप्ताह का शुभारंभ मण्डल कार्यालय अलीगढ़ में किया गया। शुभारंभ प्रवीण कुमार सक्सेना वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक द्वारा निगम का ध्वजारोहण एवं कॉर्पोरेट कलर के 70 गुब्बारे उड़ाकर किया गया। वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक द्वारा निगम की उपलब्धियों, उत्पादों एवं नवीनतम सेवाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि एलआईसी बीमा के क्षेत्र में देश की नंबर वन संस्था है, जिसका लाइफ फंड कई देशों की जीडीपी से अधिक है। इस अवसर पर वरिष्ठतम कर्मचारी, बीमाधारक, अभिकर्ता, एवं पेंशनर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसी दिन ग्राहकों के लिए विशेष सेवा पटल का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।
निगम के सीईओ आर दोरईस्वामी ने ऑनलाइन सभी को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के तहत मंडल कार्यालय पर स्वास्थ्य परीक्षण तथा रक्तदान शिविर, स्कूल के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री यदुवंश सहाय द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठतम पॉलिसी धारक विनोद कुमार, पेंशन धारक एस मेहरोक, अभिकर्ता अजय गुप्ता, वरिष्ठतम कर्मचारी केके सक्सेना, जीपी सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान मण्डल के विपणन प्रबन्धक आईपी सिंह, प्रबंधक कार्मिक अनिल सिंघल, आरबी सिंह, आरिफ़, एमडी पाठक, अलका भाल, प्रबन्धक पॉलिसी सेवा सहित आदि मौजूद रहे।


