राम विनय अध्यक्ष, गिरिजेश महामंत्री निर्वाचित

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

-एलआईसी अभिकर्ता संघ की मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न एलआईसी अभिकर्ता संघ (लियाफी) की मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सिविल लाइंस रोड स्थि

राम विनय अध्यक्ष, गिरिजेश महामंत्री निर्वाचित

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता एलआईसी अभिकर्ता संघ (लियाफी) की मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सिविल लाइंस रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। इसमें राम विनय पांडेय अध्यक्ष, गिरिजेश कुमार त्रिपाठी महामंत्री और प्रशांत कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।चुनाव में गोरखपुर मंडल के नौ जिलों के 20 शाखाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कुल 60 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर पैनल-ए के बस्ती शाखा के राम विनय पांडेय, महामंत्री पद पर गोरखपुर शाखा-3 के गिरिजेश कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर सलेमपुर के प्रशांत कुमार सिन्हा को 31 वोट मिले। पैनल-बी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आजमगढ़ शाखा-2 के विजय कुमार मिश्र, महामंत्री पद के जय प्रकाश यादव शाखा-1 गोरखपुर और कोषाध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार तिवारी खलीलाबाद को कुल 29 मत मिले।

इस तरह पैनल ए नजदीकी मुकाबले में दो मत से जीतने में सफल रहा‌। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लियाफी के वित्त समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान पांडेय रहे। अध्यक्षता एजुकेशनल कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने की। इस दौरान लियाफी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी, चुनाव समिति के सदस्य संजय सिंह, वशिष्ठ पांडेय और सुरेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराम विनय अध्यक्ष, गिरिजेश महामंत्री निर्वाचित