एलआईसी अभिकर्ताओं की बैठक संपन्न
हिन्दुस्तान, हजारीबाग
जीवन ज्योति बीमा कार्यालय में एलआईसी अभिकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और कार्यालय कर्मियों द्वारा एजेंटों के साथ समन्वय पर चर्चा की गई। इसके बाद शाखा स्तरीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें युगल किशोर साहू अध्यक्ष, अमित कुमार सिंह उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य नियुक्त किए गए।

जीवन ज्योति बीमा कार्यालय सभा कक्ष में शनिवार को एलआईसी अभिकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के मजबूती पर चर्चा के दौरान कार्यालय कर्मियों द्वारा एजेंटों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों को निपटने पर बल दिया गया। इसके बाद एलआईसी के शाखा स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष युगल किशोर साहू को उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, बसंत डांगी और शत्रुघन कुमार सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया। वहीं सचिव पद पर कृष्ण कुमार पांडे सह सचिव मनोज कुमार रंजन, महेंद्र शाह और श्याम किशोर को बनाया गया जबकि कोषाध्यक्ष के पद पर रविंद्र कुमार राय को चुन लिया गया।
फोटो जीएस 03बैठक में शामिल जीवन बीमा के अभिकर्ता


