सो रहे बुजुर्ग को तेंदुए ने मार डाला,भांजे ने जबड़े से खींचा

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में तेंदुए ने बुजुर्ग श्रीराम यादव को घर के बरामदे में मारा। भांजे ने तेंदुए से संघर्ष किया, लेकिन बुजुर्ग को बचा नहीं पाया। चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। वन विभाग ने तेंदुआ का हमला बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सो रहे बुजुर्ग को तेंदुए ने मार डाला,भांजे ने जबड़े से खींचा

बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के मोतीपुर थाने के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के ककरहा के मजरे लोधनपुरवा के अहिरनपुरवा में शनिवार भोर में चार बजे तेंदुए घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग को मार डाला। तेंदुआ जबड़े में दबोचकर खींचता हुआ भागा इस बीच बुजुर्ग के भांजे ने जबड़े की खींचने की कोशिश की। पांच मिनट संघर्ष के बाद जबड़े से छुड़ा लिया। मेडिकल कॉलेज लाए यहां सांस उखड़ गई। वन विभाग ने तेंदुआ का हमला कहा है । वहीं बुजुर्ग के भांजे ने बाघ का हमला बताया है। वृद्ध श्रीराम यादव (88) पुत्र रामदास यादव सो रहे थे।

अचानक तेंदुए ने छलांग लगाई और बुजुर्ग का गरदन दबोच लिया। भागने लगा तो पास में सो रहे उसके भांजे इंद्रेश यादव (40) की आंख खुल गई। उसने जान पर खेलकर अपने मामा श्रीराम की दोनों टांगों को मजबूती से पकड़ खींचते हुए शोर मचाया। कुछ लोग और मदद को आ गए। इस बीच तेंदुआ उसे घायलावस्था में छोड़ जंगल में चला गया। गंभीर रूप से घायल को मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। इलाज शुरू होता उससे पहले वृद्ध की सांसें थम गई। शव पोसटमार्टम को भेजा गया है। उधर वन विभाग की टीम ने पग चिन्हों से आकलन करके तेंदुए का हमला बताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।