निशानगाड़ा रेंज में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

बहराइच के पचासा गांव में एक तेंदुआ रात में शिकारी पिंजरे में फंस गया। वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और उसे रेंज कार्यालय ले गए। तेंदुए ने पहले एक ग्रामीण पर हमला किया और स्थानीय मवेशियों का शिकार किया था, जिसकी वजह से गांवों में दहशत फैल गई थी। अब तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

निशानगाड़ा रेंज में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

बहराइच, संवाददाता । कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के पचासा गांव में गुरुवार रात लगभग 11 बजे शिकार की टोह में निकला तेंदुआ वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे को रेंज कार्यालय लाया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी बढ़ गई थी। छह दिन पूर्व तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके अलावा कई मवेशियों का शिकार भी किया था, जिससे पचासा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग ने दो स्थानों पर पिंजरा लगाया था।गुरुवार रात तेंदुआ शिकार की तलाश में पिंजरे के पास पहुंचा और उसमें बंद बकरी को अपना शिकार बनाने के चक्कर में खुद पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।रेंजर ने बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिशानगाड़ा रेंज में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ