जमसं विवाद मामले में बीसीसीएल को नोटिस
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में जनता मजदूर संघ के महासचिव अभिषेक सिंह ने बीसीसीएल प्रबंधन को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि संघ का पंजीकरण रद्द करने का मामला ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार के समक्ष लंबित है। उन्होंने आग्रह किया है कि लंबित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक किसी को संघ का प्रतिनिधि मानना उचित नहीं है।

धनबाद। जनता मजदूर संघ के महासचिव अभिषेक सिंह की ओर से बीसीसीएल प्रबंधन को कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि जनता मजदूर संघ के पंजीकरण रद्द करने से संबंधित मामला अभी ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार के समक्ष लंबित है। ऐसे में अंतिम निर्णय होने से पहले किसी व्यक्ति को संघ का प्रतिनिधि मानना उचित नहीं है। नोटिस में झारखंड हाईकोर्ट की रिट याचिका संख्या 4211/2022 में 19 सितंबर 2022 को दिए गए आदेश का हवाला दिया गया है। अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह ने बीसीसीएल के सीएमडी से आग्रह किया है कि लंबित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक सिद्धार्थ गौतम को जनता मजदूर संघ की ओर से प्रतिनिधित्व करने की अनुमति नहीं दी जाए।


