बालिकाओं का शिक्षित एवं संस्कारित होना जरूरी: अंकित

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

बालिकाओं का शिक्षित एवं संस्कारित होना जरूरी: अंकित बालिकाओं का शिक्षित एवं संस्कारित होना जरूरी: अंकित

बालिकाओं का शिक्षित एवं संस्कारित होना जरूरी: अंकित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का प्रथम चरण 25 सितंबर से शुरू हुआ जो कि आज संपन्न हो जायेगा। द्वितीय चरण का आयोजन कल है। गुरुवार को ब्लूमिंगडेल स्कूल में अंकित रस्तोगी सिविल जज (सी.डि)त्वरित न्यायाधीश/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षित एवं संस्कारित होने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही गुड टच एवं बैड टच के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी अनुचित व्यवहार या घटना की जानकारी अपने विश्वसनीय अभिभावक, शिक्षक या संबंधित व्यक्ति को तत्काल देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना एवं समाज में बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण के निर्माण में जन-सहभागिता तय करना है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिविर का शुभारंभ प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। रिंकू प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। कुंवर रूकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में राजवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी (पीए) एक्ट, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में दिनेश तिवारी, विशेष एक्सक्लूसिव न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, राजकीय इंटर कॉलेज खुनक में रेखा शर्मा, विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र), राजाराम इंटर कॉलेज में नुपुर, विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम, राजकीय हाईस्कूल दहेमू, उझानी में अनीता प्रथम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट न्यायालय संख्या-01, मिशन इंग्लिश स्कूल में नीलांजना, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट न्यायालय संख्या-03, टीटी कॉन्वेन्ट स्कूल में नेहा गर्ग, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायाधीश (महिलाओं के प्रति अपराध), मोहन सिंह मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में विकास सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायाधीश, भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मोहम्मद तौसीफ रजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी एवं पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में बताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबालिकाओं का शिक्षित एवं संस्कारित होना जरूरी: अंकित