बाल विवाह उन्मूलन पर छात्राओं को किया गया जागरूक
फोटो नं.10, शहर के विष्णुपुर ओमर प्लस टू विद्यालय में शुक्रवार को बाल विवाह उन्मूलन को लेकर छात्राओं को संबोधित करते अतिथि।

लाखों, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय के बैनर तले शुक्रवार को ओमर प्लस टू विद्यालय, विष्णुपुर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय बाल विवाह उन्मूलन अभियान-2025, नालसा आशा योजना-2025 एवं नालसा संवाद योजना-2025 था। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता सुबोध कुमार झा, अधिकार मित्र जया कुमारी, शैलेश कुमार तथा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेश कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षणिक और कानूनी दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
बताया कि नालसा आशा योजना के तहत बाल विवाह से संबंधित मामलों में पीड़ितों को त्वरित कानूनी सहायता, परामर्श और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। वहीं, नालसा संवाद योजना के माध्यम से बच्चों को मैत्रीपूर्ण वातावरण में विधिक जानकारी एवं परामर्श देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है।


