विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
चाईबासा के तुईबीर पंचायत भवन में 2 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर ने की। इसमें पंचायत मुखिया ज्योत्सना देवगम और अन्य ने भाग लिया और बापू एवं शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।

चाईबासा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सदर प्रखंड के तुईबीर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पीएलवी हेमराज निषाद एवं पीएलवी रत्ना चक्रवर्ती के द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अहिंसावादी राष्ट्रपिता बापू महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शालीनता एवं सादगी के प्रतिक लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई उनके विचारों को साझा किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया ज्योत्सना देवगम एवं पंचायत सचिव रजनी शर्मा गांव के मुंडा जी जेई सर जल सहिया के साथ ग्रामीण उपस्थित हुए।


