मिरतोला हाईस्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चम्पावतचम्पावत में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मिरतोला हाईस्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यावरण पर विद्यार्थियों को जानकारी देना था। वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

सतीश जोशी, चम्पावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिरतोला हाईस्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला जज अनुज कुमार संगल के निर्देश और सीजेएम भवदीप रावते की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। विधिक जागरूकता कार्यक्रम उपस्थित छात्र-छात्राओं को विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। बढ़ती जनसंख्या के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं पर्यावरण पर प्रभाव के संबंध में छात्र-छात्राओं को सचेत किया तथा परिवार नियोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।


