पॉक्सो अधिनियम को लेकर निकाली विशेष विधिक जागरूकता रैली
पडरौना, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश संजीव

पडरौना, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी ने दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर पॉक्सो अधिनियम विशेष विधिक जागरूकता अभियान के तहत जनपद के विभिन्न स्कूलों में बच्चों में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें होनहार प्रतिभागी छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के सचिव भुवन ने बताया कि प्रतियोगिता में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल से कनक शर्मा को प्रथम पुरस्कार, सेंट थ्रेसेस स्कूल से सूर्याशी सिंह एवं गीता इण्टरनेशनल स्कूल से दीक्षा यादव को द्वितीय पुरस्कार, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल से रूबी गौतम एवं प्रियांशी को तृतीय पुरस्कार, गीता इण्टरनेशनल स्कूल पडरौना की निकिता गुप्ता, आयुषी सिंह, प्रज्ञा द्विवेदी, अश्वी जायसवाल, अंजली मद्धेशिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम 2012 विषय पर जागरूकता अभियान आगामी शुक्रवार तक जनपद के विभिन्न स्कूलों में चलाया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में जनपद न्यायाधीश ने हरी झण्डी दिखा कर बच्चों को जागरूक करने के उददेश्य से लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम 2012 विषय पर निकली प्रभातफेरी को रवाना किया। इस अवसर पर गुलाब सिंह प्रधान न्यायाधीश, रामअवतार यादव अपर जिला जज, इफराक अहमद अपर जिला जज, मोहम्मद आजाद अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, आनन्द प्रकाश, परमेश्वर प्रसाद, सत्यपाल सिंह प्रेमी, किरन गोंड़, राजन कुमार गोंड, राधेश्याम प्रसाद, करूणेश, शिशिर श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, प्रदीप झा, विजय कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

