सिलफोड़ी में ग्रामीणों को किया गया जागरूक
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान चलाया गया। सिलफोड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर नालसा द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का सर्वे किया गया। कार्यक्रम में अधिमित्रों ने सक्रिय भाग लिया।

चक्रधरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची (झालसा) के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डी एल एस ए चाईबासा मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के द्वारा 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के तहत चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलफोड़ी पंचायत के विभिन्न गांव में विधिक जागरूकता सह सर्वे कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के दौरान अधिमित्रों की प्रथम समूह द्वारा गांव में घर-घर जाकर नालसा द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का सर्वे किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिकार मित्र उदाहरण प्रधान, राजमुनी गागराई, अनिता गिलुवा ने योगदान दी सहित अन्य अधिमित्रों की सक्रिय भूमिका रही।


