विधिक जागरूकता शिविर में बच्चों को कई जानकारी दी
बिलारी में सिल्वर ओक अकादमी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक और ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी ने किया। विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम और बच्चों के अधिकारों पर जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस शिविर में भाग लिया और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित हुए।

बिलारी। सिल्वर ओक अकादमी में विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ प्रबंधक हेमंत सहाय, प्रबंधिका साधना सहाय और ग्राम न्यायालय बिलारी के न्यायाधिकारी कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी अनुचित परिस्थिति में उचित सहायता लेने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तेजपाल मौर्य, उप प्रधानाचार्या रीना पाल, अदनान हुसैन, रिंकी, उमा भारती और आरती ने सहयोग किया।फोटो
सहित

