बाल अधिकार व सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
मीरापुर में शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार अजय सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा की उपस्थिति में पैरा लीगल वॉलिंटियर बबीता ने बाल अधिकारों, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और साइबर अपराध से सुरक्षा के लिए उपयोगी जानकारी साझा की।

मीरापुर। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर मीरापुर थाने में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नायब तहसीलदार अजय सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा की मौजूदगी में पैरा लीगल वॉलिंटियर बबीता ने लोगों को कानून एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, श्रम विभाग द्वारा संचालित बाल हितकारी योजनाओं तथा बाल अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। शिविर में साइबर अपराध से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
ये भी पढ़ें:बच्चों को दी गई कानून की जानकारी
इसके अलावा आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी गई।


