छात्राओं को दी गई कानूनी जानकारी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
कहलगांव में अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत नालसा की जागृति योजना के तहत एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अवर न्यायाधीश अखिलेश कुमार और मुंसिफ विकास गौरव के निर्देशन में, अधिवक्ताओं ने बाल विवाह और संबंधित कानूनों पर जानकारी दी। शिक्षिकाएं और छात्राएं इस शिविर में शामिल रहीं।

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार, कहलगांव के तत्वावधान में नालसा की जागृति योजना के तहत इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का निर्देशन अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं मुंसिफ सह सचिव विकास गौरव ने किया। पैनल अधिवक्ता चांदनी प्रिया और पीएलवी सविता कुमारी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को नालसा की जागृति योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस दौरान बाल विवाह की कुरीतियों और इससे संबंधित कानून की भी जानकारी दी गई।


