बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और गरिमापूर्ण बचपन सुनिश्चित कराना जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

चित्रकूट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने दृष्टि नेत्रहीन बालिका विद्यालय में जागरुकता शिविर का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों के अधिकारों पर जोर देते हुए बताया कि सुरक्षा और शिक्षा की सुनिश्चितता के लिए कानून बनाए गए हैं। इस दौरान स्कूल के अन्य सहयोगी भी उपस्थित थे।

बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और गरिमापूर्ण बचपन सुनिश्चित कराना जिम्मेदारी

चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने दृष्टि नेत्रहीन बालिका विद्यालय में जागरुकता शिविर का आयोजन किया। कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। संविधान ने बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, समानता और गरिमामय जीवन का अधिकार प्रदान किया है। इस संवैधानिक संकल्प को पूरा करने के लिए अनेक कानून व संस्थागत व्यवस्थाएं बनाई गई हैं, जो बाल संरक्षण को मजबूत आधार प्रदान करती है। कहा कि बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए ग्रीन सर्किल, रेड सर्किल व एलो सर्किल बनाकर रखना चाहिए। संस्था के महासचिव शंकरलाल गुप्ता ने प्रकल्पों की जानकारी दी। सहायक न्याय रक्षक कुलदीप व योगेन्द्र सिंह ने भी विचार रखे।

इस दौरान प्रधानाचार्य वर्षा गुप्ता, मनोज द्विवेदी, अनिता सिंह, गोविंद, पंकज दुबे, बसंत, राजेश दुबे आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।