वृद्ध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, चतरा
share

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर काशीलौंग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। अधिकार मित्रों ने बताया कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। किसी प्रकार की कानूनी समस्या पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

वृद्ध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

कुंदा, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के काशीलौंग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकार मित्रो ने कहा कि वृद्धजनों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण, सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार, संपत्ति एवं अन्य अधिकारों की सुरक्षा तथा नि:शुल्क विधिक सहायता से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक को उपेक्षा, प्रताड़ना या किसी प्रकार की कानूनी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर के माध्यम से लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।मौके पर अधिकार मित्र अजीत कुमार, संजय चौधरी, मुन्ना दास, किरण देवी, अमलेश यादव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवृद्ध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन