समाज पर बोझ नहीं अनुभव और ज्ञान की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठजन-अमरदीप

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर, गोविंदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और मुफ्त विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। अधिकार मित्र ने कानून के तहत विशेष अधिकारों की जानकारी दी।

समाज पर बोझ नहीं अनुभव और ज्ञान की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठजन-अमरदीप

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार विषय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ग्रामसभा गोविंदपुर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जागरूक किया गया। अधिकार मित्र अमरदीप दिवाकर ने कहा कि समाज में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों को भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के तहत विशेष अधिकार प्राप्त है। वरिष्ठ नागरिक या माता-पिता को जानबूझकर असहाय स्थिति में छोड़ना अधिनियम की धारा 24 के तहत दंडनीय अपराध है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 समानता, अनुच्छेद 21 गरिमा पूर्ण जीवन तथा अनुच्छेद 41 वृद्धावस्था में सार्वजनिक सहायता के लिए राज्य के प्रयास का आधार प्रदान करता है।

इस अवसर पर वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा विवाद की स्थिति में उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। पीएलवी निलेश कुमार ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में ग्राम प्रधान सतीश चंद्र गुप्ता, पंचायत सहायक संजय सिंह, पीएवली अमरदीप दिवाकर, निलेश कुमार, वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमाज पर बोझ नहीं अनुभव और ज्ञान की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठजन-अमरदीप