प्रबंध निदेशक ने दिया कार्रवाई करने का निर्देश

हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

खगड़िया जिला सहकारी बैंक के एमडी सिद्धार्थ सिन्हा ने शाखा प्रभारी को धमकी देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने वाले आरोपी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शाखा प्रभारी हरिकिशोर यादव ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। एमडी ने उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।

प्रबंध निदेशक ने दिया कार्रवाई करने का निर्देश

बेलदौर । एक संवाददाता जिला सहकारिता बैंक लिमिटेड खगड़िया के एमडी सिद्धार्थ सिन्हा ने बैंक के बेलदौर शाखा प्रभारी को पत्र लिखकर धमकी देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने वाले नामजद अभियुक्त पर सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज करवाकर इसकी जानकारी अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय बैंक के शाखा प्रभारी हरिकिशोर यादव ने गत 1 अक्टूबर को एमडी को पत्र लिखकर डीसीसीबी के उपाध्यक्ष सह गौड़ाशक्ति पैक्स के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पर आरोप लगाते हुए गत 30 सितंबर के दिन के लगभग एक बजे के करीब मोबाइल पर धमकी देकर खगड़िया नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 55/2026 वापस लेने का दबाव बनाने एवं ऐसा नहीं करने पर गाली गलौज कर दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी।

शिकायत के आलोक में एमडी ने अपने कार्यालय के पत्रांक 666 दिनांक 3 अक्टुबर को शाखा प्रभारी को पत्र लिखकर दोषी व्यक्ति पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए इसकी लिखित जानकारी से अधोहस्ताक्षरी को अवगत करवाने का निर्देश दिया है। पत्र की एक-एक प्रतिलिपि बैंक के अध्यक्ष, संयुक्त निबंधक सहकारिता विभाग, मुंगेर प्रमंडल, निबंधक सहकारिता विभाग पटना एवं सचिव सहकारिता विभाग पटना को भी सूचनार्थ दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रबंध निदेशक ने दिया कार्रवाई करने का निर्देश