हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
महेवा में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने अयोध्या सिद्धपीठ हनुमान गढ़ी के अध्यक्ष महंत राजू दास पर सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट करने वालों के खिलाफ थाना बकेवर में शिकायत दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी के पास पहुंचे।

महेवा। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने अयोध्या सिद्धपीठ हनुमान गढ़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजू दास के ऊपर सोशल मीडिया पर अभद् पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ थाना बकेवर में पहुंचकर कानूनी कार्यवाही करने के लिए थाना प्रभारी विपिन मालिक को शिकायती पत्र दिया। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार दुबे के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने मंडल प्रभारी अमित मिश्रा के निर्देशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए शिकायती पत्र दिया। इस दौरान अर्पित तिवारी जिला महामंत्री, शांतिस्वरुप जिला महामंत्री, गोपाल तिवारी युवा जिलाध्यक्ष, सचिन तिवारी सदस्य, अर्पित त्रिपाठी रहे।


