महात्मा गांधी की यादों को आदित्य विक्रम ने रखा है संजोकर

हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के जायसवाल परिवार ने महात्मा गांधी से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों को संजोकर रखा है। 1940 में गांधी जी इसी विंटेज फोर्ड कार में रांची से रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन गए थे। परिवार आज भी इस सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण कर रहा है, जो उनके लिए महात्मा गांधी और स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक है।

महात्मा गांधी की यादों को आदित्य विक्रम ने रखा है संजोकर

रांची, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता आंदोलन और महात्मा गांधी से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों को आज भी जायसवाल परिवार ने सहेजकर रखा है। इसी विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वह विंटेज फोर्ड कार है, जिससे महात्मा गांधी वर्ष 1940 में रांची से रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन के लिए गए थे। परिवार के अनुसार, राय साहब लक्ष्मी नारायण जायसवाल और राम नारायण जायसवाल स्वयं इस कार को चलाकर महात्मा गांधी जी को रांची से रामगढ़ लेकर गए थे। जायसवाल परिवार के राय साहब लक्ष्मी नारायण ने यह फोर्ड कार मंगाई थी। गांधीजी ने रांची स्थित परिवार के आवास, जिसे आज ‘बापू कुटीर’ के नाम से जाना जाता है, से इसी कार में रामगढ़ की यात्रा की थी।

परिवार की इस ऐतिहासिक धरोहर को आदित्य विक्रम जायसवाल आज भी पूरी श्रद्धा और जिम्मेदारी के साथ संरक्षित कर रहे हैं। आदित्य विक्रम बताते हैं कि यह कार उनके लिए सिर्फ एक विंटेज वाहन नहीं, बल्कि महात्मा गांधी और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी जीवंत विरासत है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या 2
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहात्मा गांधी की यादों को आदित्य विक्रम ने रखा है संजोकर