सीईसी को हटाने की मांग को लेकर वाम दलों का प्रदर्शन
गोण्डा में वाम दलों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। वाम दलों ने विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक लगाने और मतदाता सूची में बदलाव की मांग की। प्रदर्शन के दौरान 60 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए।
गोण्डा, संवाददाता। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गुरुवार को वाम दलों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआई माले के कार्यकर्ता शामिल रहे । प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की है । ज्ञापन में निर्वाचन आयोग की निर्णय प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और एसआईआर को लेकर आपत्तियां उठाई गईं। वाम दलों ने एसआईआर पर रोक, हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव की मांग की। साथ ही 25 सितंबर को जंतर-मंतर पर वामपंथी दलों द्वारा प्रदर्शन के दौरा 60 से अधिक लोगों की हिरासत में लिए जाने की भी निंदा की गई।
कार्यक्रम में सत्यनारायण त्रिपाठी, ईश्वर शरण, कौशलेंद्र पांडेय, जमाल खान, दीनानाथ त्रिपाठी, राजीव कुमार, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, रविशंकर विश्वकर्मा, अमित शुक्ला, लल्लन, मुश्ताक अहमद, सदानंद गिरी, मोहम्मद अहमद, सीताराम वर्मा, रामकिशोर भारती, आवेश अहमद और अबरार सगीर अहमद समेत अन्य शामिल रहे।

