वामदलों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फुंका

हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

वामदलों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फुंका कोडरमा हमारे प्रतिनिधि वामपंथी पार्टियों और आम आदमी पार्टी ने देशव्यापी अभियान के तहत मुख्य चुनाव आ

वामदलों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फुंका

वामदलों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फुंका वामदलों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फुंका

कोडरमा हमारे प्रतिनिधि

विरोध मार्च

वामपंथी पार्टियों और आम आदमी पार्टी ने देशव्यापी अभियान के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत हटाए जाने की मांग पर झंडा चौक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फुंका। इससे पूर्व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा माले और आम आदमी पार्टी के संयुक्त बैनर तले वैशाली प्रेस से विरोध मार्च निकाला गया। मार्च में ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने के अलावा एसआइआर की प्रक्रिया को तत्काल रोके जाने और गलत तरीके से काटे गए सभी मतदाताओं को मताधिकार फिर से बहाल करने, चुनाव आयोग की स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान व्यवस्था को खत्म कर निष्पक्ष नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की तीन सदस्य कमेटी द्वारा नियुक्त किए जाने की मांग की गई.

सभा का आयोजन

सीपीएम के जिला सचिव असीम सरकार की अध्यक्षता में हुई सभा को महादेव राम, संजय पासवान, इब्राहिम अंसारी, दामोदर यादव, प्रेम पांडेय आदि नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा है कि जिस प्रकार मुख्य चुनाव आयुक्त ने दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को दरकिनार कर, उनकी उपेक्षा कर मनमाने ढंग से निर्णय किए हैं। वह निर्णय गैर संवैधानिक और गैर कानूनी हैं। इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पूरी तरह प्रभावित हुई है।

चुनाव आयोग की प्रक्रिया

पूरी प्रक्रिया को केंद्रित कर चुनाव आयोग का पूरा जोर मतदाताओं को शामिल करने की मुख्य जिम्मेदारी से हट कर मतदाता सूची से मतदाताओं को बाहर करने और सत्ताधारी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने तक सीमित हो गया है। विरोध प्रदर्शन में अर्जुन यादव, राजेन्द्र मेहता, प्रेम प्रकाश, विजय पासवान, दिनेश रविदास, नागेश्वर दास, अनंत मेहता, शैलेन्द्र कुमार, रविन्द्र भारती, अशोक यादव, मुन्ना यादव, संदीप कुमार, विरेन्द्र यादव, सकिन्दर कुमार, तुलसी राणा सहित सैकड़ों की संख्या में वाम दल और आप कार्यकर्ता शामिल थे।

सामान्य प्रश्न

✦वामपंथी पार्टियों ने किसकी मांग की है?−
वामपंथी पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तुरंत हटाए जाने की मांग की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवामदलों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फुंका