निर्वाचन आयोग के खिलाफ समाहरणालय पर प्रदर्शन
भाकपा माले, माकपा और भाकपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर भभुआ में प्रदर्शन किया। उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाने और चुनाव रद्द करने की माँग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और मुख्य द्वार को जाम कर दिया।

भाकपा माले, माकपा, भाकपा सचिव के साथ प्रदर्शन में भाग लिया कार्यकर्ता वाम दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा, कहा- तुरंत गिरफ्तार करो (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। एसआईआर के दौरान पात्र मतदाताओं का नाम सूची से हटाने व गलत निर्णय लेने के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत गिरफ्तार करने तथा इस्तीफा की मांग को लेकर वाम दलों ने शुक्रवार को भभुआ समाहरणालय के गेट पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का उद्देश्य
प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के लिए काम करना बंद करने, मतदाता सूची से हटाए गए नाम को जोड़ने, बिहार, बंगाल सहित अन्य राज्यों का विस चुनाव रद्द करने, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। वाम कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में शहर की सड़क पर मार्च करते हुए कलेक्टे्रट पहुंचे और मुख्य द्वार को जाम कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सभी भी हुई।
प्रदर्शन में भागीदारी
प्रदर्शन में भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव, दु:खी राम, जिला कार्यालय सचिव मोरध्वज सिंह, पिंटू राम, लालजी सिंह, सतवंती देवी, जयप्रकाश निराला, सिगासन राम, ओमप्रकाश साह, मनीष कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, छांगुर राम, अनीता देवी, सुरेन्द्र दिनकर, सीपीआई एम के जिला सचिव रंगलाल पासवान, भीम सिंह, रामराज सिंह, बृजेश कुमार सिंह, रामचंद्र प्रसाद, सीपीआई की जिला सचिव प्रो. कमला सिंह, प्रो. त्रिवेणी गुप्ता, रहमान अंसारी, ईश्वर लोक सिंह आदि ने भाग लिया। फोटो- 02 अक्तूबर भभुआ- 12 कैप्शन- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शुक्रवार को भभुआ शहर के पटेल चौक से समाहरणालय तक रोड मार्च कर जाते वाम दलों के कार्यकर्ता।


