हमें चारित्रिक रूप से जिम्मेदार बनना होगा: वरुण कुमार
फोटो नंबर: तीन, दून पब्लिक स्कूल रमजानपुर में अलंकरण समरोह में वरुण कुमार (आईडीईएस, सीईओ दानापुर कैंट), प्राचार्य जीके सिंह व साथ में बच्चे।

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। किसी क्षेत्र में पदासीन होना ही नेतृत्व नहीं कहलाता। नेतृत्व व्यक्ति के चरित्र पर निर्भर करता है। हमें चारित्रिक रूप से जिम्मेदार बनना होगा। दून पब्लिक स्कूल रमजानपुर में अलंकरण समारोह में वरुण कुमार (आईडीईएस, सीईओ दानापुर कैंट) ने ये बातें कहीं। प्राचार्य जीके सिंह ने बच्चों को उनके कार्यों के प्रति ईमानदारी एवं लगन से विवेकपूर्ण फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित किया। वरुण कुमार ने ने बच्चों को विद्यालय के प्रमुख पदनाम के बैच के साथ सैश बैंड पहनाकर अलंकृत किया। इसृष्टि सिंह (स्कूल कैप्टन), इशिता सिंह (स्कूल वाइस कैप्टन), आदित्य प्रकाश (स्पोर्ट्स कैप्टन ), दुष्यंत कुमार (मेस कैप्टन ), गुड़िया कुमारी (कल्चरल कैप्टन), सोनू कुमार (इन्वायरमेंट कैप्टन ) और सुंदरम कुमार (ट्रांसपोर्ट कैप्टन) शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त विद्यालय में विभाजित चार हाउस में से कृष्णा हॉउस से कृष्ण मुरारी (हॉउस कैप्टन ) एवं आकांक्षा अंशु (वाइस कैप्टन), अशोका हॉउस से शांभवी कुमारी (हॉउस कैप्टन) एवं आयूष कुमार (वाइस कैप्टन ), दिनकर हॉउस से जस्सू शर्मा (हॉउस कैप्टन)एवं अमन कुमार (वाइस कैप्टन) तथा राजेंद्र हॉउस से सिमरन कुमारी (हॉउस कैप्टन) एवं सार्थक कुमार ( वाइस कैप्टन ) थे।


