30 जून को सीएम लॉन्च करेंगे एलडीए की दो मेगा योजनाएं
राजधानी में एलडीए 30 जून को वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं का शुभारंभ करेगा। भूखंडों की कीमत वरुण विहार में 3000 रुपये प्रति वर्गफुट और नैमिष नगर में 3200 रुपये प्रति वर्गफुट तय की गई है। कुल 3100 से अधिक आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खुलेंगे।

राजधानी में घर और प्लॉट खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। एलडीए अपनी महत्वाकांक्षी वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं को 30 जून को लांच करेगा। योजनाओं के लिए जमीन की दरें तय कर दी गई हैं। वरुण विहार में भूखंड 3000 रुपये प्रति वर्गफुट और नैमिष नगर में 3200 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से भूखंड उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को इन दोनों योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ कर सकते हैं। ----72 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंडएलडीए दोनों योजनाओं के दो-दो सेक्टरों में कुल 3100 से अधिक आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोलेगा।
भूखंडों का आकार 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर तक होगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने लॉन्चिंग की रूपरेखा तय कर दी है। वरुण विहार में पहले चरण में 1926 प्लॉट की बुकिंग खुलेगी। जबकि नैमिष नगर में 1179 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


