खगड़िया : ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के सम्मेलन में 21 सदस्यीय जिला कमेटी का हुआ गठन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

खगड़िया में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। अधिवक्ताओं की समस्याओं, अधिकारों और न्याय व्यवस्था पर चर्चा हुई। बिहार राज्य महासचिव विजेंद्र कुमार सिंह ने उद्घाटन किया और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा पर जोर दिया। 21 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन हुआ, साथ ही समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।

खगड़िया : ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के सम्मेलन में 21 सदस्यीय जिला कमेटी का हुआ गठन

खगड़िया। विधि संवाददाता ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का खगड़िया जिला सम्मेलन रविवार को जिला विधिज्ञ संघ, खगड़िया में संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिले के अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों तथा न्याय व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन बिहार राज्य ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के राज्य महासचिव विजेंद्र कुमार सिंह ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी सामाजिक सुरक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उद्घाटन सत्र के बाद सचिव द्वारा सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात जिला सचिव शिवजी महतो ने राजनीतिक एवं सांगठनिक रिपोर्ट सम्मेलन के समक्ष पेश की। प्रस्तुत रिपोर्ट पर सम्मेलन में शामिल अधिवक्ताओं ने सक्रिय रूप से बहस में हिस्सा लिया और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इस अवसर पर विधिज्ञ संघ, खगड़िया के महासचिव नागेश्वर गुप्ता ने सम्मेलन में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं का अभिनंदन किया तथा सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगें

सम्मेलन में अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। इसमें अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, नए अधिवक्ता साथियों को स्टाइपेंड का अविलंब भुगतान करने, अधिवक्ता की मृत्यु/रिटायरमेंट पर 50 लाख रुपये की राशि का भुगतान करने, नए अधिवक्ताओं के रजिस्ट्रेशन शुल्क में की गई वृद्धि वापस लेने, अधिवक्ता पेंशन लागू करने, अधिवक्ताओं के लिए विधान परिषद की सीट का आवंटन करने तथा अधिवक्ता नगर निर्माण के लिए भूमि का आवंटन सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रही.

जिला कमेटी का गठन

सम्मेलन में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय खगड़िया जिला कमेटी का गठन किया गया। नवगठित कमेटी में नालीलेश कुमार सिन्हा को अध्यक्ष, शिवजी महतो को महासचिव तथा अनिल कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन के राज्य पर्यवेक्षक वीरेंद्र नाथ मिश्रा ने संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिला कमेटी को बधाई दी और अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। आगामी राज्य सम्मेलन के लिए खगड़िया जिले से 19 प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। सम्मेलन में संगठन के विस्तार एवं मजबूती के साथ-साथ अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर आगामी दिनों में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन का समापन बिहार राज्य यूनियन के राज्य महासचिव कॉ. विजेंद्र कुमार सिंह के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने नवनिर्वाचित जिला कमेटी को बधाई देते हुए अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया.

सामान्य प्रश्न

आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?
आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन बिहार राज्य ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के राज्य महासचिव विजेंद्र कुमार सिंह ने किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखगड़िया : ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के सम्मेलन में 21 सदस्यीय जिला कमेटी का हुआ गठन