अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, सातवें दिन भी नहीं हुआ एक भी बैनामा

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

उतरौला तहसील में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। न्यायिक कार्य के बहिष्कार के कारण 266 वादों की सुनवाई नहीं हो सकी। सातवें दिन लगातार कोई बैनामा नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के लिए प्रशासन को ज्ञापन दिया है, लेकिन वार्ता नहीं हुई। इससे राजस्व में क्षति और वादकारियों की निराशा बढ़ रही है।

अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, सातवें दिन भी नहीं हुआ एक भी बैनामा

श्रीदत्तगंज, संवाददाता। उतरौला तहसील में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्य के बहिष्कार के कारण बुधवार को 266 वादों की सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं जमीन के बैनामे का बहिष्कार किए जाने से लगातार सातवें दिन तहसील में एक भी बैनामा नहीं हुआ। अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ताओं ने एसडीएम उतरौला के माध्यम से ज्ञापन देकर अपनी मांगों से प्रशासन को अवगत कराया था। बावजूद इसके अधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान के लिए अधिवक्ताओं से वार्ता नहीं की गई।

अधिवक्ताओं के आंदोलन के चलते तहसील में न्यायिक कार्य प्रभावित होने के साथ सरकार को भी राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं मुकदमों की सुनवाई न होने से दूर-दराज से आए वादकारियों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के समाधान के लिए बार काउंसिल से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, सातवें दिन भी नहीं हुआ एक भी बैनामा