अंडरटेकिंग के आदेश के विरोध में एकजुट हुए प्रदेशभर के अधिवक्ता

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन में अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर रोक लगाने के लिए अंडरटेकिंग के प्रस्ताव का विरोध किया। अधिवक्ता प्रतिनिधियों ने इसे तानाशाहीपूर्ण बताया और अंडरटेकिंग नहीं देने का निर्णय लिया। सम्मेलन में अधिवक्ताओं के विभिन्न हितों पर भी चर्चा की गई।

अंडरटेकिंग के आदेश के विरोध में एकजुट हुए प्रदेशभर के अधिवक्ता

मुरादाबाद। बार एसोसिएशन कानपुर एवं लॉयर एसोसिएशन कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन में अधिवक्ताओं ने हड़ताल पर रोक लगाने के लिए पदाधिकारियों से अंडरटेकिंग लिए जाने के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया। सम्मेलन में प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों से पहुंचे अधिवक्ता प्रतिनिधियों ने एक स्वर में इस आदेश को तानाशाहीपूर्ण बताते हुए अंडरटेकिंग नहीं देने का निर्णय लिया। सम्मेलन में मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, सचिव कपिल गुप्ता और पूर्व कोषाध्यक्ष गोपाल द्विवेदी ने किया। अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं के अधिकारों को प्रभावित करने वाले इस प्रस्ताव का किसी भी कीमत पर विरोध किया जाना चाहिए।

उन्होंने सम्मेलन में पारित सभी प्रस्तावों का पूर्ण समर्थन करने की बात कही। सम्मेलन में अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी उठाए गए। अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने, अधिवक्ताओं के लिए पेंशन की व्यवस्था करने और नए अधिवक्ताओं को शुरुआती पांच वर्षों तक निर्धारित आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की ओर से किए जा रहे अधिवक्ता विरोधी कार्यों की भी निंदा की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअंडरटेकिंग के आदेश के विरोध में एकजुट हुए प्रदेशभर के अधिवक्ता