बुधवार को न्यायिक कार्य नहीं करेगे तिर्वा के अधिवक्ता
हिन्दुस्तान, कन्नौज
तिर्वा, संवाददाता। कानपुर में अधिवक्ताओं ने सुरक्षा और मौलिक अधिकारों की मांग को लेकर हर बुधवार न्यायिक कार्य से बहिष्कार का निर्णय लिया। इस प्रस्ताव के तहत अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगें पूरी करने की अपील की। यह निर्णय प्रान्तीय सम्मेलन के बाद लिया गया।

तिर्वा, संवाददाता। तहसील अधिवक्ताओं ने अपनी मांगो लेकर प्रत्येक बुधवार को न्यायिक कार्य से बहिष्कार का ऐलान किया है। बुधवार को कानपुर में हुए प्रान्तीय सम्मेलन के बाद अधिवक्ताओं ने यह फैसला लिया है। सुरक्षा एवं मौलिक अधिकार की मांगो लेकर पिछले काफी समय वकील संघ प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार को कानपुर में हुए प्रान्तीय सम्मेलन के बाद तिर्वा तहसील में भी अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक वह प्रत्येक बुधवार को न्यायिक कार्य नहीं करेगें। अधिवक्ताओं ने इस दौरान पूरे परिसर में घूम-घूमकर नारेबाजी भी की।
इस मौके पर अधिवक्ता भूपेन्द्र सिंह वैश, सतीश राजपूत, अशोक राजपूत, लाली यादव, अनिल वर्मा, अनिल कश्यप, अंशुमान समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


