यूजीसी कानून के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

- विरोध स्वरूप काले कानून का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया जीसी से संबंधित कानूनों के प्रावधानों के विरोध और आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्राथमिकत

यूजीसी कानून के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। यूजीसी से संबंधित कानूनों के प्रावधानों के विरोध और आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप काले कानून का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि यूजीसी से जुड़े कानूनों के प्रावधानों पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। उनका कहना था कि आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक पहुंचना चाहिए।

इसके लिए आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्रमुखता दिए जाने की आवश्यकता है। वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र राय ने कहा कि यूजीसी से संबंधित प्रावधानों को लेकर अधिवक्ता समाज में असंतोष है। सरकार को इन प्रावधानों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता समाज हमेशा जनहित और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस दौरान विनोद सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रभाकर राय, प्रदीप कुमार पांडेय, विनय कुमार श्रीवास्तव, इनाम खान, संजय तिवारी, हरेंद्र यादव, रामाश्रय, धर्मवीर, छोटेलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।-------------------------------------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूजीसी कानून के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन