उपनिबंधक के कार्य से असंतुष्ट वकीलों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

मछलीशहर में अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोप लगाया गया कि कार्यालय में अवैध वसूली और सुविधा शुल्क की प्रथा चल रही है। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो अधिवक्ता 16 जुलाई से धरना देने की चेतावनी दी है।

उपनिबंधक के कार्य से असंतुष्ट वकीलों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। उपनिबंधक की कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओं में आक्रोश है।अधिवक्ता संघ के महामंत्री आलोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय से मिलकर अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि उपनिबंधक कार्यालय में सुविधा शुल्क के नाम पर घोर भ्रष्टाचार व्याप्त है।हर पटल पर प्राइवेट एवं संविदा कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जाती है।उपनिबंधक कार्यालय में प्रतीक्षालय को वाहन स्टैंड बना दिया गया है। चंदे के नाम पर क्रेता से अवैध वसूली की जाती है और दफ्तर खर्च के नाम पर बैनामें,वसीयत में भी अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है।जिस पर अंकुश नहीं लगा तो अधिवक्ता 16 जुलाई से उपनिबंधक कार्यालय के बरामदे में धरने पर बैठेंगे।ज्ञापन

देने वाले में महामंत्री के अतिरिक्त अधिवक्ता रमेश चंद्र यादव,अरुण कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।