सुपौल : मानदेय बढ़ाने की मांग पर न्याय मित्रों का पटना कूच, धरना-प्रदर्शन की रणनीति तय

हिन्दुस्तान, सुपौल
share

ग्राम कचहरी के न्याय मित्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में पटना कूच करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर हुई बैठक में धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। न्याय मित्रों का कहना है कि वर्तमान मानदेय में वृद्धि समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन अनिवार्य है।

सुपौल : मानदेय बढ़ाने की मांग पर न्याय मित्रों का पटना कूच, धरना-प्रदर्शन की रणनीति तय
सुपौल : मानदेय बढ़ाने की मांग पर न्याय मित्रों का पटना कूच, धरना-प्रदर्शन की रणनीति तय

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के रूप में कार्यरत अधिवक्ताओं बड़ी संख्या में अपनी मांगों के समर्थन में पटना कूच करेंगे। इसको लेकर जिला ग्राम कचहरी न्याय मित्र संघ के नेतृत्व में गुरुवार की शाम विधिज्ञ संघ भवन में अनुमंडल के न्यायमित्रों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष बलदेव प्रसाद यादव ने की।

बैठक में चर्चा

बैठक में 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को पटना के गर्दनीबाग में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। मौके पर जिला उपाध्यक्ष यतीन्द्र मोहन सिंह ने कहा कि आज के इस मंहगाई के दौर में न्याय मित्रों का मानदेय महज 7000 रुपये है। यह मजदूर के दैनिक मजदूरी से भी कम है। बार बार आग्रह के बाबजूद सरकारी स्तर से महज खोखला आश्वासन ही मिलता है। वर्तमान मानदेय में वृद्धि समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा हुआ है।

डेमांड्स और निर्णय

जिला प्रवक्ता देवेंद्र कुमार उर्फ पवन ने कहा कि न्यायमित्र लंबे समय से अपनी समस्याओं और मांगों को संबंधित स्तर पर उठा रहे हैं। सूबे के न्याय अब मांगों को लेकर पटना में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक में न्याय मित्रों ने प्रस्तावित आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेते हुए अपनी मांगों को मजबूती से सरकार एवं संबंधित विभाग के समक्ष रखने के लिए आगामी 5,6 एवं 7 अक्टूबर के तीन दिवसीय प्रदर्शन में भारी संख्या में पटना जाने का ऐलान किया।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सहमति

धरना-प्रदर्शन को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष यतिन्द्र मोहन सिंह, जिला प्रवक्ता देवेंद्र कुमार उर्फ पवन, दिलीप पोद्धार, बिश्वेश्वर प्रताप विमल, राजेंद्र प्रसाद यादव, स्वाति रूपम, ताराचंद मेहता, सुधीर कुमार वर्मा, योगेंद्र मेहता, अरविंद कुमार एवं चतुरानंद यादव सहित बड़ी संख्या में न्याय मित्र शामिल हुए।

प्रश्न और उत्तर

✦न्याय मित्रों की बैठक कब हुई?−
बैठक गुरुवार की शाम विधिज्ञ संघ भवन में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुपौल : मानदेय बढ़ाने की मांग पर न्याय मित्रों का पटना कूच, धरना-प्रदर्शन की रणनीति तय