प्रदेश व्यापी आह्वान के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर रहे अधिवक्ता
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिविल कोर्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा व महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिविल कोर्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा व महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ता चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी अवकाश में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सामूहिक अवकाश पर रहे। सामूहिक अवकाश के दौरान बार एसोसिएशन की तरफ से वादकारी हित सुरक्षित रखने का प्रार्थना पत्र जिला जज अरविंद मलिक को दिया गया। अधिवक्ताओं के सामूहिक अवकाश से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हुई।बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि न्यायपालिका में न्यायालय एवं अधिवक्ताओं के अधिकारों में संतुलन आवश्यक है। अन्यथा की स्थिति में न्याय, न्यायिक प्रक्रिया तथा फरियादियों के हित प्रभावित होंगे। सामूहिक अवकाश के समर्थन में पूर्व अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान, करुणाकर त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, इंद्रासन सिंह, पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, अनूप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अभिजीत सिंह, वशिष्ठ मिश्रा, महताब, वकील प्रजापति सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।


