अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने का उठाया मामला
हिन्दुस्तान, आगरा
कलक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन और आगरा तहसील बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिलकर बमरौली कटारा में दर्ज हत्या प्रयास मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि इस मामले की जांच किसी अन्य थाने से कराई जानी चाहिए। आयुक्त ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

कलक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन एवं आगरा तहसील बार एसोसिएशन का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिला। अधिवक्ताओं ने राजपाल सिंह राना एडवोकेट द्वारा बमरौली कटारा में दर्ज कराए हत्या प्रयास के मुकदमे में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई न होने का मामला उठाया। मुकदमे की जांच किसी अन्य थाने से कराए जाने की मांग की। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता रमाकांत शर्मा, शिवमंगल सिंह तोमर, श्रीकृष्ण शुक्ला, लाल बहादुर राजपूत, विजय सिंह कुलश्रेष्ठ, प्रमेश राना, भगवान सिंह आदि थे।

