नाजिया इलाही के खिलाफ रिपोर्ट को अर्जी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीबरेली के अधिवक्ता मो. आमिर खान ने नाजिया इलाही और उनके सहयोगियों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी है। आरोप है कि नाजिया ने इस्लाम के पैगंबर के खिलाफ गुस्ताखी की वीडियो वायरल की, जिससे देश में अशांति फैलने का खतरा है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 8 जुलाई की तारीख तय की है।

बरेली कचहरी के अधिवक्ता मो.आमिर खान ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नाजिया इलाही और उनके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोर्ट में अर्जी दी है। कोर्ट ने आख्या तलब कर सुनवाई को 8 जुलाई की तारीख तय की है। बरेली बार के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य मो.आमिर खान ने कोर्ट में अर्जी देकर आरोप लगाया कि नाजिया इलाही ने देश में अशांति फैलाने के लिए इस्लाम धर्म के पैगंबर की शान में गुस्ताखी की वीडियो वायरल की है। रिपोर्ट दर्ज न होने पर मो.आमिर ने अब कोर्ट में अर्जी दी की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


